Champa Big News : ट्रेन की चपेट में आया बुजुर्ग, हुई मौत, मिशन फाटक में हुई घटना, रायगढ़ जिले का रहने वाला था मृतक

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के मिशन फाटक में बुजुर्ग मनोहर सारथी ट्रेन की चपेट में आ गया. घटना में बुजुर्ग की मौत हो गई है और परिजन सदमे में हैं. मृतक बुजुर्ग रायगढ़ जिले के गेजरामुड़ा का रहने वाला था.

 



जीआरपी प्रभारी बी. पाणिग्राही ने बताया कि75 वर्षीय बुजुर्ग मनोहर सारथी, अपनी बेटी के घर चाम्पा आया हुआ था, जहां से वह वापस लौट रहा था, तभी वह मिशन फाटक में ट्रेन की चपेट में आ गया और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

बताया जा रहा है, मनोहर सारथी को कम दिखाई और सुनाई देती थी. इसकी वजह से उसने ट्रेन को नहीं देखा और ट्रेन की चपेट में आ गया. घटना के बाद जीआरपी की टीम ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और शव परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!