Pop Singer Pink : 16 साल की उम्र में ड्रग्स के कारण मरने की कगार पर पहुंच गई थी, पॉप गायिका ने किया खुलासा

Pop singer Pink: लॉस एंजिलिस, 24 अक्टूबर। पॉप गायिका पिंक ने अपनी किशोरावस्था के दिनों की चुनौतियों को याद करते हुए कहा कि 16 साल की उम्र में मादक पदार्थ के अत्यधिक सेवन के कारण वह मरने की कगार पर पहुंच गई थीं।

 



‘सीबीएस’ चैनल को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों और निजी जीवन के अनुभवों को भी साझा किया।

पिंक ने कहा, ‘‘मूल रूप से, मैं एक ऐसे घर में बड़ी हुई, जहां हर दिन मेरे माता-पिता एक-दूसरे पर चिल्लाते थे, चीजें फेंकते थे, एक-दूसरे से नफरत करते थे। और, फिर मैं मादक पदार्थ लेने लगी। मैं मादक पदार्थ बेचने लगी। फिर मुझे घर से बाहर निकाल दिया गया। मैंने अपना स्कूल छोड़ दिया।’’

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

गायिका ने वर्ष 1995 में 16 वर्ष की उम्र में एक पार्टी में मादक पदार्थ के अत्यधिक सेवन का जिक्र किया, जिसके चलते वह मरने की कगार पर पहुंच गईं।

हालांकि, उन्होंने इस घटना को आंखें खोलने वाला भी करार दिया। दो बच्चों की मां पिंक ने कहा कि उनके जीवन में 2000 में तब बदलाव शुरू हुए, जब उन्होंने संगीत का दामन थामा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!