CG Vidhansabha Chunav 2023 : चुनाव को लेकर अलर्ट मोड पर निगरानी दल, जब्त किए 30 करोड़ 52 लाख रूपए की नगदी और वस्तुएं

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की वोटिंग का समय काफी नजदीक आता जा रहा है। राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने से लेकर 23 अक्टूबर तक की स्थिति में 30 करोड़ 52 लाख 32 हजार रूपए की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई है। जिसमें 8 करोड़ 13 लाख 43 हजार रूपए की नगद राशि शामिल हैं।

 



मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान 23 अक्टूबर तक 21 हजार 838 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 66 लाख 43 हजार 444 रूपए है। साथ ही 2731 किलोग्राम अन्य नशीली वस्तुएं जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ 16 लाख 66 हजार 577 रुपए है भी जब्त किया गया है। सघन जाँच अभियान के दौरान 14 करोड़ 25 लाख 14 हजार रूपए कीमत के 158 किलोग्राम से अधिक कीमती आभूषण तथा रत्न भी तलाशी के दौरान जब्त किया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य सामग्रियां जिनकी कीमत 5 करोड़ 30 लाख 64 हजार 561 रूपए है भी जब्त की गई हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

उल्लेखनीय है कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने विधानसभा निर्वाचन 2023 में कानून व्यवस्था बनाए रखने के आवश्यक कार्यवाही किए जाने के संबंध में सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। उक्त जारी निर्देशों के परिपालन में राज्य में विभिन्न प्रवर्तन ऐजेंसी के माध्यम से धन और वस्तुओं की अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत प्रदेश में निगरानी दलों की सघन जाँच की कार्रवाई लगातार जारी है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!