MP Vidhan Sabha Chunav 2023: चुनावी मैदान में उतरगी पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे! इस सीट से लड़ सकती है चुनाव

भोपाल. मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियों में घमासान मचा हुआ है। जहां एक ओर टिकट नहीं मिलने से नेताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। तो दूसरी ओर नेता अब दूसरे पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश की सबसे चर्चित पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे इस समय काफी सुर्खियों में है। दरअसल, निशा बांगरे ने अपने पद से इस्तीफा दे दी है। जिसके बाद अब खबर आ रही है कि वो चुनाव लड़ सकती है।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

दरअसल, 27 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान की बैठक होने वाली है। इस बैठक में प्रत्याशियों के नाम बदलने की घोषणा हो सकती है। आमला, सुमावली, पिपरिया, शुजालपुर, जावरा में बदलाव संभव बताया जा रहा है। कयास लगाया जा रहा है कि डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे आमला से उम्मीदवार हो सकती है।

आपको बता दें कि काफी लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को ही सरकार ने निशा बांगरे का इस्तीफा स्वीकार किया है। फिलहाल वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी या किसी पार्टी से मैदान में उतरेगी यह तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस आमला सीट से अपना प्रत्याशी बदल सकती हैं। कांग्रेस एक दिन पहले ही मनोज मालवे को टिकट दिया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!