Sakti Action : अवैध पटाखा की बिक्री करने वाले 2 दुकानदार को पुलिस ने पकड़ा, 79 हजार 272 रूपये पटाखा के जब्त, विस्फोटक अभिनियम के तहत की कार्रवाई

सक्ती. सक्ती पुलिस ने सक्ती के गौरव पथ और राजापारा में अवैध पटाखा की बिक्री करने वाले 2 दुकानदार को पकड़ा है. दोनों जगहों से पुलिस ने 79 हजार 272 रूपये के पटाखा को जब्त किया है और दोनों दुकानदार के विरुद्ध विस्फोटक अभिनियम के तहत कार्रवाई की है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली की सक्ती के गौरव पथ और राजापारा में दुकानदार अपनी दुकान के बाहर बिक्री हेतु अवैध पटाखा रखे हुए हैं. इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और संदीप अग्रवाल के पास से 58772 रूपये और चिराग अग्रवाल से 20500 रूपये के पटाखा, कुल 79 हजार 272 रूपये के पटाखा को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh Today : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आज, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

पुलिस ने पटाखा को जब्त कर दोनों दुकानदार के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम की 9-B के तहत कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : ओजोन परत धरती की ढाल है, हमें इसकी रक्षा करनी होगी : पारीक, विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस 16 सितम्बर 2026 को प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मनाया गया...

Related posts:

error: Content is protected !!