Sakti Action : रेत का अवैध परिवहन करने वाले 6 ट्रैक्टर को दो अलग-अलग जगह से किया गया जब्त, सभी वाहनों पर खनिज अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

सक्ती. जिले में रेत का अवैध परिवहन करने वाले 6 ट्रैक्टर को जब्त किया गया है और सभी वाहनों पर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है. खनिज विभाग की टीम ने बरेकेल और हसौद में अवैध परिवहन करने वाले 6 ट्रैक्टर पर कार्रवाई की है. इस कार्रवाई से अवैध परिवहन करने वालों में हड़कंप है. खनिज विभाग के अधिकारी ने बताया कि खनिज का अवैध रूप से परिवहन करने वालों पर अकुंश लगाने के लिए कलेक्टर के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. जिन 6 ट्रैक्टर पर कार्रवाई की गई है, उसके मालिकों से जुर्माना वसूला जाएगा.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!