Sakti Big News : विधानसभा चुनाव बहिष्कार करने ग्रामीणों ने गांव की गलियों पर लगाया पोस्टर, पूर्व में कलेक्टर, एसपी और जनप्रतिनिधियों को सौंपा था ज्ञापन, ग्रामीणों की है तीन सूत्रीय मांग

सक्ती. जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के मल्दा गांव के ग्रामीणों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा चुनाव बहिष्कार करने का फैसला लिया है. गांव के स्वागत गेट और गलियों की दीवार पर चुनाव बहिष्कार का पोस्टर लगाया है. ग्रामीणों ने पूर्व में कलेक्टर, एसपी और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगों से अवगत कराया था.

 



ग्रामीणों ने बताया कि मल्दा गांव में हाईस्कूल को हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन, उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खुलवाने को लेकर कई वर्षों से कलेक्टर, एसपी और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है,

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

लेकिन इस पर शासन-प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की पहल नहीं की गई, तब ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव बहिष्कार करने का फैसला लिया है और गांव के स्वागत गेट, गलियों की दीवार पर विधानसभा चुनाव बहिष्कार करने का पोस्टर लगाया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!