Bitcoin में जोरदार तेजी, एक दिन में प्राइस 562 डॉलर बढ़ा

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में शुक्रवार को तेजी थी। इसका प्राइस 2.01 प्रतिशत बढ़कर 26,917 डॉलर पर था। यह इस सप्ताह में दूसरी बार है कि जब बिटकॉइन में तेजी रही है। पिछले एक दिन में इसका प्राइस 562 डॉलर बढ़ा है। ग्लोबल मैक्रोइकोनॉमिक स्थितियों में कुछ सुधार इसमें तेजी का कारण हो सकता है।

 



दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस लगभग 2.80 प्रतिशत बढकर 1,650 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में Ether की वैल्यू 46 डॉलर बढ़ी है। प्रॉफिट वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Binance Coin, Ripple, and Cardano. Solana, Tron, Polkadot, Polygon, Litecoin शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो मार्केट का वैल्यूएशन लगभग 2.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 1.07 लाख करोड़ डॉलर पर पहुच गया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ अंतर्गत महिलाएं सीख रहीं ब्यूटी वेलनेस के गुर, ओड़ेकेरा की 30 महिलाओं को मिल रहा प्रशिक्षण

CoinSwitch Ventures के इनवेस्टमेंट लीड, Parth Chaturvedi ने Gadgets 360 को बताया, “मार्केट वैल्यू के लिहाज से 20 सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज में तेजी है। पिछले एक दिन में Ether ने बिटकॉइन से बेहतर प्रदर्शन किया है। Ethereum के डिवेलपर्स Holesky टेस्ट नेटवर्क शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा इनवेस्टमेंट मैनेजर Valkyrie Funds LLC को SEC से मौजूदा BTC Futures ETF के साथ ETH Futures को जोड़ने की स्वीकृति मिल गई है।” बैंकरप्ट FTX एक्सचेंज को हाल ही में अपने 3.4 अरब डॉलर से अधिक के क्रिप्टो एसेट्स बेचने की कोर्ट से अनुमति मिली थी।

इससे मार्केट में बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि मौजूदा प्राइसेज में पहले ही इसके असर को शामिल किया गया है। FTX के पास Solana में बड़ी होल्डिंग है लेकिन इनमें से अधिकतर स्टेक्ड है और बेचने के लिए उपलब्ध नहीं है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डबल इंजन सरकार की दूरदर्शी सोच ने बढ़ाया चिकित्सा शिक्षा का दायरा, जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात ऐतिहासिक : अमर सुल्तानिया

बिटकॉइन ने पिछले वर्ष लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल छुआ था। इसके बाद से इसके प्राइस में भारी गिरावट हुई है। इससे इनवेस्टर्स को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। कुछ क्रिप्टो फर्मों के दिवालिया होने से भी क्रिप्टो मार्केट में गिरावट आई थी। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बनाए रखने की जरूरत है। इससे पहले फाइनेंस मिनिस्ट्री और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी क्रिप्टो के लिए रूल्स बनाने का पक्ष लिया था। भारत की G20 अध्यक्षता के हिस्से के तहत टॉप एजेंडों में क्रिप्टोकरेंसीज का रेगुलेशन भी शामिल था।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” की तर्ज पर जांजगीर-चांपा में 50 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज की मिली स्वीकृति, क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि : इंजीनियर रवि पाण्डेय
error: Content is protected !!