जब रिलीज हुई बेटी की पहली फिल्म तो अस्पताल में भर्ती थे पिता, डिस्चार्ज होते ही थियेटर में देखी थी फिल्म

नई दिल्ली: रानी मुखर्जी ने 1996 में रिलीज हुई फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया. उन्होंने बताया कि कैसे उनकी पहली फिल्म की रिलीज के दिन उनके पिता की हार्ट सर्जरी हुई थी. रानी ने बताया कि जिस दिन उनकी पहली फिल्म रिलीज हुई थी उसी दिन उनके पिता की दिल की सर्जरी हुई थी. हाल ही में एएनआई से बातचीत में रानी मुखर्जी ने खुलासा किया कि फिल्म की रिलीज के समय उनके पिता राम मुखर्जी अस्पताल में थे. अपनी ऐसी सेहत के बावजूद उन्होंने एक थिएटर में फिल्म देखी और बेटी की परफॉर्मेंस से उनकी आंखों में आंसू आ गए.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

उन्होंने कहा, “18 अक्टूबर 1996 जब राजा की आएगी बारात रिलीज हुई थी तब मैं और मेरा परिवार बहुत कुछ झेल रहे थे. उस समय मेरे पिता की बहुत इम्पॉर्टेंट सर्जरी हो रही थी और मुझे याद है वह गेयटी गैलेक्सी में मेरी पहली फिल्म देखने के लिए थिएटर जा रहा थे.

उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उनके पिता उनकी परफॉर्मेंस देखकर रोने लगे थे. “जब उन्हें छुट्टी मिल गई तो उन्होंने फिल्म देखी. मुझे याद है कि जब दर्शकों ने मेरे डायलॉग्स पर तालियां और सीटियां बजाईं तो मुझे जो प्यार मिला, उसे देखने के बाद वह खुशी में एक बच्चे की तरह रो रहे थे. वह याद कुछ ऐसी है जो मुझे कभी नहीं छोड़ेगी! उनकी एक्साइटमेंट, उनका गर्व और मेरे लिए उनका प्यार इतना ज्यादा है कि मैं बोलकर बता नहीं सकती!! आखिरकार उनकी बेटी एक फिल्म स्टार बन गई जिसकी उन्होंने मेरे लिए कभी कल्पना भी नहीं की होगी.”

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

वर्कफ्रंट पर क्या है सीन ?

इंटरव्यू में रानी ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की उड़ान भरने से पहले इंटीरियर डिजाइनिंग को एक करियर को चुना था. फिल्मों की बात करें तो हाल में वह ‘मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में नजर आई थीं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!