WC 2023: “हम पेशावर में एक…” PCB की अहमदाबाद के दर्शकों के व्यवहार पर की गई शिकायत पर इरफ़ान पठान का फूटा गुस्सा

14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए भारत बनाम पाक मुकबले में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज कर करारी शिकस्त दी थी. जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अहमदाबाद में भारत के खिलाफ विश्व कप मैच के दौरान दर्शकों के कथित अभद्र व्यवहार को लेकर शिकायत की गई थी. ‘‘पीसीबी ने इसके साथ ही भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को खेले गए मैच में पाकिस्तानी टीम को निशाना बनाकर किए गए अनुचित व्यवहार को लेकर भी शिकायत दर्ज कराई थी.’ उस दौरान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख से भी अधिक दर्शक मौजूद थे.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

इस बीच भारत बनाम बांग्लादेश के बीच मुकाबले में (स्टार स्पोर्ट्स) पर कमेंट्री के दौरान इरफ़ान पठान (Irfan Pathan on IND vs Pak Match) ने पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान की इस घटना को पीसीबी के द्वारा लगातार उठाये जाने को लेकर अपने पाकिस्तान दौरे की घटना को साझा किया. पठान ने पाकिस्तान के खिलाफ पेशावर में खेले गए मुकाबले को लेकर कहा; “हम पेशावर में एक खेल खेल रहे थे, एक प्रशंसक ने अचानक मुझ पर लोहे की कील फेंकी जो मेरी आंख के नीचे लगी. हमने कभी इसे मुद्दा नहीं बनाया और हमेशा उनके स्वागत की सराहना की. पाकिस्तान को भारत में भीड़ के व्यवहार पर मुद्दा बनाना बंद करना चाहिए.”

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

मामले में ये कहा गया था की पाकिस्तान का समर्थन करने के लिए पाकिस्तानी मूल के तीन अमेरिकी दर्शक ही उपस्थित थे. मोहम्मद रिजवान जब आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे तो दर्शकों के एक समूह ने धार्मिक नारेबाजी की, इसके बाद पीसीबी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सामने शिकायत दर्ज कराई. पाकिस्तान के क्रिकेट निदेशक मिकी आर्थर ने स्वीकार किया था कि भारत के हाथों सात विकेट की हार के दौरान उनके खिलाड़ी दर्शकों के शोर से परेशान थे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!