सोने की खदान में मौत की नींद सो गए 10 लोग, खुदाई के दौरान अचानक ढह गई खान, मची चीख पुकार..

पारामारिबो: दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम में सोमवार को सोने की एक अवैध खान के ढहने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सैन्य अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और बचाव दल को खदान स्थल के लिए रवाना किया गया है जो देश के दक्षिणी ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है।



 

 

 

अधिकारियों ने कहा कि खनिकों ने सोने की तलाश में अपनी खुद की सुरंगें बनाई थीं जो सूरीनाम में एक आम घटना है। अभी इस बात का पता नहीं चल सका है कि खान के ढहने का कारण क्या है।

इसे भी पढ़े -  Vivo का 9,020mAh बैटरी वाला 5G फोन कल होगा लॉन्च, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर समेत ये खूबियां

 

 

 

राष्ट्रपति चान संतोखी ने कहा कि घटना के बारे में अभी बहुत अनिश्चितता है। संतोखी ने कहा, ‘‘यह अहम है कि हमने अब हालात पर काबू पा लिया है।’’ घटना के वक्त संतोखी एक सरकारी बजट बैठक में हिस्सा ले रहे थे, लेकिन इस दौरान वह यह कहने के लिए बाध्य हो गये कि ‘‘कुछ भयावह हो रहा है।’’

इसे भी पढ़े -  स्मार्टफोन के दौर में खो गया है फोकस? जानिए कैसे एक हॉबी बदल सकती है आपकी जिंदगी

error: Content is protected !!