Aarya 3: Sushmita Sen ने तोड़ी चुप्पी, सालों बाद एक्ट्रेस ने बताया- क्यों लिया था एक्टिंग से लंबा ब्रेक

नई दिल्ली. Aarya 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम कर फैंस के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘निर्बाक’ में नजर आने के बाद एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली।

 



इसके बाद साल 2020 में एक्शन ड्रामा सीरीज ‘आर्या’ के साथ सुष्मिता सेन ने फिर से जोरदार वापसी की। अब एक्ट्रेस ने अपने इस ब्रेक को लेकर चुप्पी तोड़ी है और इसकी वजह बताई है।

सुष्मिता सेन ने करियर ब्रेक पर तोड़ी चुप्पी

हाल ही में, हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सुष्मिता सेन ने लंबे समय तक एक्टिंग से दूरी क्यों बना कर रखी, इसके बारे में बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की वजह उन्हें मिल रही दोहराई जाने वाली भूमिकाओं से खुश नहीं थीं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

उन्होंने आगे कहा कि मुझे 1991 से 2010 तक एक जैसी भूमिकाएं करने और सिर्फ एक अच्छे गाने के साथ फिल्मों में एक्टिंग करने में फंसने जैसा एहसास हुआ। मैं और ज्यादा की तलाश में थी। जैसे-जैसे मेरी उम्र बढ़ रही थी, मैं इससे खुश नहीं थी।

सीखने के लिए उत्सुक थीं सुष्मिता सेन

इसके बाद एक्ट्रेस ने यह खुलासा किया कि वह एक समर्पित छात्रा के रूप में एक्टिंग वर्कशॉप में भाग लेती थीं। वह चाहती थीं कि उनके इंस्ट्रक्टर ईमानदारी से इस पर प्रतिक्रिया दें, भले ही इसके लिए उन्हें यह बताना पड़े कि वह अपने काम में अच्छी नहीं हैं। ऐसे में वह सीखने के लिए उत्सुक थी कि इसे सही तरीके से कैसे किया जाए।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

इसके आगे उन्होंने कहा ‘आर्या ने मेरे लिए यही काम किया। मेरे पास 14 घंटे की वर्कशॉप होगी, अन्य कलाकार आएंगे और जाएंगे, मैं स्थायी रूप से काम करूंगी, बस सीखने की भूख होगी।
कब आएगी ‘आर्या 3’

आर्या का तीसरा सीजन, 3 नवंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। इसमें सिकंदर खेर भी दिखाई देने वाले हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!