Chapati Dough: गुंथे हुए आटे को लंबे समय तक फ्रेश कैसे रखें? जानिए आसान…

फ्रेश खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. ताजे खाने का स्वाद ही अलग होता है. इतना ही नहीं रखा हुआ खाना सेहत के लिए हानिकारक भी माना जाता है. इसलिए हममें से ज्यादातर लोग फ्रेश खाना ही बनाते और खाते हैं. लेकिन कई बार आटा ज्यादा गूंथ जाता है. जिसके चलते उसे हमें स्टोर करके रखना पड़ता है. लेकिन स्टोर करके आटा रखने से कई बार आटा काला पड़ जाता है. और तो और गूंथा आटा रखने के बाद इस्तेमाल करने पर रोटियां टाइट हो जाती हैं. अगर आपके साथ भी ऐसी ही समस्या होती है, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे बेहतरीन टिप्स जिनकी मदद से आप आटे को लंबे समय तक फ्रेश रख सकते हैं. तो चलिए बिना देर किए हुए जानते हैं उन आसान टिप्स के बारे में.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

आटे को लंबे समय तक फ्रेश रखने के उपाय-
1. ज्यादा गीला आटा न रखें-

अगर आटे को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए स्टोर कर रहे हैं, तो आप आटे को गूंथते समय ज्यादा पानी का इस्तेमाल न करें. ज्यादा पानी से आटा जल्दी खराब हो सकता है.

2. घी लगा कर-

अगर आप आटे को लंबे समय तक स्टोर करके रखना चाहते हैं. तो आप आटे में घी लगा कर रख सकते हैं. इससे आटा फ्रेश रहेगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

3. एयर-टाइट कंटेनर-

आटे को लंबे समय तक स्टोर करके रखने के लिए आप एयर-टाइट कंटेनर का इस्तेमाल कर सकते हैं. एक एयर टाइट कंटेनर में बचे हुए आटे को बंद करके फ्रीज में रख सकते हैं. इससे आटा फ्रेश बना रहेगा.

4. फॉइल पेपर-

आटे को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए आप फॉइल पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप आटे को फॉइल पेपर में लपेट कर फ्रीज में रखते हैं तो इससे वो जल्दी खराब नहीं होगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!