BIG NEWS : सरयू नदी में नाव पलटने से 11 लोग लापता, 3 के शव बरामद; इलाके में मची अफरातफरी

मांझी (सारण)। सारण जिला के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत मटियार घाट के समीप बुधवार की देर शाम में नाव के पलटने से उसपर सवार 18 लोग डूब गए। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने सजगता दिखाते हुए खोजबीन शुरू की। इसके बाद तीन लोगों का शव बरामद किया गया। वहीं, तीन अन्य लोगों को जिंदा बचाया जा सका है। अन्य 11 लोगों की खोज जारी है।

 



इसकी सूचना मिलते ही डीएम अमन समीर एवं एसपी डाक्टर गौरव मंगल मौके पर पहुंच गए और विशेष खोज अभियान शुरू कर दिया गया। रात के अंधेरे में कई नाव के साथ डूबे हुए लोगों की तलाश जारी है। इस घटना को लेकर घाट के आसपास अफरातफरी मची हुई है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

अफरातफरी का माहौल
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मांझी के कुछ किसान लत्ती बोने के लिए उत्तर प्रदेश के बलिया जिले स्थित नदी किनारे दियारा में गए हुए थे। उसके बाद वहां से शाम में वे लोग नाव से लौट रहे थे। इसी बीच सरयू नदी के तेज बहाव में नाव के फंस जाने के कारण नाव पलट गई और उसपर सवार 18 लोग पानी में गिर गए। इसके बाद वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना मटियार घाट के समीप हुई है।

जिला प्रशासन ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ जिला प्रशासन ने काफी सक्रियता दिखाते हुए खोजबीन शुरू की। समाचार प्रेषण तक तीन शवों को निकाला जा चुका है, जबकि तीन लोगों को जीवित बचाया गया है। उनका इलाज किसी निजी अस्पताल में चल रही है। अन्य की खोज जारी है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

इस संबंध में एसपी डॉ. गौरव मंगला ने बताया कि छह लोगों को निकाला गया है, जिसमें तीन की मौत हो चुकी है, वहीं तीन जीवित हैं, जिनका इलाज चल रहा है। जिन किसानों के स्वजन नाव से नदी उस पार गए हुए थे, उनको ज्यादा बेचैनी है और वे लोग अपने स्वजनों के आने का इंतजार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!