Big News: घर में लगी भीषण आग, धुएं के गुबार और भीषण लपटों से मचा हड़कंप, एक की मौत

प्रयागराज। बहादुरगंज स्थित एक मकान में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। बीच बाजार में लगी आग से लोगों में खलबली मच गई। आग से घर में मौजूद भवन स्वामी झुलस गया जबकि अन्य को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल कर्म‍ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं आग से झुलसे गृह स्वामी विनोद कुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

आग किन कारणों से लगी है यह अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन शॉर्ट सर्किट से घटना होने की आशंका जताई जा रही है। बहादुरगंज में रहने वाले विनोद कुमार केसरवानी दोना पत्तल के थोक विक्रेता है। घर में ही उन्होंने गोदाम भी बना रखा था।

शनिवार सुबह अचानक मकान के तीसरी मंजिल से आग की लपटे उठने लगी। घर में मौजूद लोग जब कुछ समझ पाते आग में दूसरी मंजिल को भी चपेट में ले लिया। इससे सभी घर के भीतर ही फंस गए। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग से विनोद कुमार झुलसे हैं ।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

Related posts:

error: Content is protected !!