Facebook के चक्कर में बनें मामू! 90 हजार का ऑनलाइन फ्रॉड, भूलकर ना करें ये गलतियां

ऑनलाइन फ्रॉड का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड के लिए नए-नए तरीके निकाले जा रहे हैं। इसी कड़ी में फेसबुक फ्रॉड का मामला सामने आया है। दरअसल नवी मुंबई के रहने वाले एक 56 वर्षीय व्यक्ति के साथ फ्रॉड की घटना हुई है। फेसबुक पर इंस्टैंट लोन का ऑफर दिया गया है, जो फ्रॉड की वजह बना हुआ है। एक फेसबुक पोस्ट में 2 घंटे में ऑनलाइन लोन देने का दावा किया गया था। इस पोस्ट के जरिए लॉजिस्टिक कंपनी में काम करने वाले शख्स ने अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए लोन के लिए अप्लाई किया।

 



लोन के लिए किया अप्लाई
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक ऑनलाइन पोस्ट की वजह से 8 नवंबर को लोन के लिए अप्लाई किया है। लोन अप्लाई करने के तुरंत बाद एक फाइनेंशियल कंपनी के प्रतिनिधि का कॉल आता है, जिसमें ऑनलाइन लोन देने के लिए कुछ चार्ज देने का ऐलान किया गया। इसमें इंश्योरेंस चार्ज, जीएसटी, एनओसी चार्ज, आरबीआई चार्ज और एडवांस्ड इंस्टॉलमेंट देने का दावा किया गया है। इस तरह कुल 90 हजार रुपये चार्ज वसूला गया।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

वसूला गया 90 हजार चार्ज
इस लोन के ऑफर में मुंबई के व्यक्ति की तरफ से 90 हजार रुपये चार्ज दिया गया, लेकिन उसे किसी तरह का लोन नहीं मिलाग। जब उस शख्स से लोन चार्ज के नाम पर एक्स्ट्रा अमाउंट मांगा गया, तो शख्स को महसूस हुआ कि उसके साथ फ्रॉड हो गया है। ऐसे में उसके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की गई।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

कैसे रहें सुरक्षित
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक से ऑनलाइन लोन के लिए अप्लाई ना करें।
पर्सनल लोन, फ्रीलांस जॉब, इन्वेसमेंट की सलाह के नाम पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें.

कभी भी अपने वेब ब्राउज़र या सोशल मीडिया चैनलों की बातों पर भरोसा ना करें।
पर्सनल लोन के लिए किसी बैंक या वित्तीय संस्थान पर ही भरोसा करें।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!