Elvish Yadav: सीक्रेट डायरी से खुलेंगे सांप तस्करी और रेव पार्टी के राज, एल्विश यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। नोएडा में चल रहे सांपों के जहर की तस्करी मामले में आने के बाद वो मुश्किलों में फंसे हुए हैं। इस मामले में नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर से पूछताछ भी की थी।

 



यह मामला तब शुरू हुआ जब नका गांधी के एनजीओ पीपल फॉर एनिमल्स ने नोएडा पुलिस से शिकायत की थी कि यूट्यूबर दिल्ली-एनसीआर के फार्महाउसों में रेव पार्टियों का आयोजन करते हैं, साथ ही वह वहां जीवित सांपों के साथ वीडियो भी शूट करते हैं। इसी कै साथ उन्होंने कहा था कि पार्टीयों में कथित तौर पर वह सांप के जहर को नशे के रूप में इस्तेमाल करते हैं।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

अब इस मामले पर हर दिन नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। नोएडा पुलिस के पास इस केस के मुख्य आरोपी राहुल की डायरी है। बताया जा रहा है कि राहुल की डायरी में इस केस से जुड़े कई राज छिपे हो सकते हैं। इस डायरी के खुलने से एल्विश यादव की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

दरअसल पांचों आरोपियों को नोएडा पुलिस ने 54 घंटे के लिए रिमांड में लिया था, जोकि रविवार, 12 नवंबर को पूरी हो गई। अब उन्हें जेल भेज दिया गया है। हालांकि उनसे दोबारा पूछताछ की जा सकती है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि साप और उसका जहर बदरपुर के पास स्थित एक गांव से आता था।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

पूछताछ के दौरान आरोपियों को उन लोकेशन पर भी ले जाया गया, जो वायरल वीडियो में नजर आई थीं। इसी बीच पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल से भी पूछताछ की। राहुल ने पुलिस को बताया कि जैसी लोगों की डिमांड होती थी, उसके मुताबिक वह अपने सोर्सेस और कॉन्टैक्ट का इस्तेमाल कर पार्टियों के लिए सांप और उसका जहर मंगवाता था। वहीं एल्विश यादव की पार्टियों में भी बदरपुर से ही सांप मंगवाए जाते थे। पुलिस को कुछ ऐसे नाम भी पता चले हैं जो रेव पार्टियों में सांपों का खेल भी करवाते थे। बता दें कि हरियाणवी सिंगर फाजिलपुरिया को भी पुलिस पूछताछ के लिए नोटिस जारी कर सकती है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!