IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ Virat Kohli ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के छठे और दूसरे भारतीय बल्लेबाज

नई दिल्ली. भारत के स्टार बल्लेबाज बल्लेबाज विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इतिहास रच दिया है। वह सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए। वहीं, दुनिया के छठे बल्लेबाज बने। कोहली, यह रिकॉर्ड हासिल करने वाले भारत के केवल दूसरे बल्लेबाज हैं।

 



कोहली ने ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी पारी का 43वां रन बनाते यह उपलब्धि हासिल की। कुल मिलाकर कोहली, रिकी पोंटिंग, सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा, शिवनारायण चंद्रपॉल और डेविड वार्नर के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सभी प्रारूपों में 3000 से ज्यादा बनाने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गए। इसके अलावा कोहली ने पहली बार वर्ल्ड कप में 500 से ज्यादा रन बनाने का कारनाम किया है।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

श्रेयस के साथ मिलकर संभाली पारी
गौरतलब हो कि रोहित शर्मा और शुबमन गिल के जल्दी विकेट गिरने के बाद विराट कोहली ने श्रेयस के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला। कोहली और श्रेयस के बीच 158 गेंद पर 134 रन की साझेदारी की। कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर ईडन गार्डन्स की धीमी पिच पर भारत को परेशानी से बाहर निकाला। श्रेयस 77 रन बनाकर आउट हुए।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

पहली बार वर्ल्ड कप में बनाए 500 रन
इस वर्ल्ड कप में विराट कोहली के बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। कोहली ने वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार 500 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। वह अपने 49वें शतक के करीब हैं। हो सकता अपने बर्थडे पर विराट कोहली फैंस को 49वें शतक का तोहफा दे दें।

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!