Janjgir News : हाईस्कूल मैदान में दीपावली के बाद नहीं हुई कचरों की सफाई, शाम होते ही मयखाना बन जाता है मैदान, खिलाड़ियों को होती है परेशानी, नगर पालिका और पुलिस का ध्यान नहीं

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में दीपावली का कचरा बिखरा हुआ है. यहां पटाखा दुकानें लगाई गई थी और एक सप्ताह हो जाने के बाद भी कचरे की सफाई के लिए किसी को कोई सरोकार नहीं है.

 



दूसरी ओर, शाम होते ही मैदान में असामाजिक तत्व पहुंच जाते हैं और मयखाना में मैदान तब्दील हो जाता है. इस मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती. इससे खिलाड़ियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

आपको बता दें कि जिला मुख्यालय के हृदयस्थल में स्थित यह खेल मैदान, खिलाड़ियों के लिए पास है. इसी मैदान में दीपावली के लिए पटाखा दुकान लगाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन विडंबना यह है कि दीपावली के बाद कचरे अब तब मैदान में ही बिखरा हुआ है.

शाम होते ही असामाजिक तत्व भी पहुंचते हैं और शराबखोरी करते हैं. इससे मैदान, मयखाना में तब्दील हो गया है और यहां शराब की बोतल भी बिखरी हुई है. इससे मैदान में खेलने वाले खिलाड़ियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

नगर पालिका अधिकारी चंदन शर्मा का कहना है कि कचरे की सफाई कराई जाएगी.

error: Content is protected !!