Chhattisgarh Politics : छत्तीसगढ़ में महिलाओं के अधिक मतदान पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का बयान, ‘गंगाजल की कसम खाकर शराबबन्दी नहीं करने से महिलाएं नाराज, कांग्रेस के खिलाफ मतदान किया’

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर में नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल ने छ्ग की 90 में से 48 सीट में महिलाओं के अधिक मतदान पर बयान दिया है और कहा है कि शराबबन्दी नहीं करने से महिलाएं नाराज हैं और महिलाओं ने कांग्रेस के खिलाफ मतदान किया है.

 



कांग्रेस ने गंगाजल की कसम खाकर शराबबन्दी करने की घोषणा 2018 में की थी, लेकिन छ्ग में शराबबन्दी नहीं हुई. शराबखोरी की वजह से परिवारों में अशांति है और छ्ग में अपराध बढ़ने से सबसे ज्यादा महिलाएं प्रभावित हुई हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

उन्होंने यह भी कहा कि महतारी वन्दन का फार्म भाजपा ने भरवाया है, उसका भी असर दिखा है. हालांकि, महिलाओं ने शराबबंदी नहीं करने की वजह से कांग्रेस के खिलाफ मतदान करके आक्रोश जताया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Related posts:

error: Content is protected !!