JanjgirChampa Accident : दो बाइकों में आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों को आई चोट, डायल 112 एवं 108 ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ ब्लॉक के मुड़पार गांव में दो बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. दोनों बाइक में 3-3 लोग सवार थे. हादसे में 6 लोगों को चोट आई है. घटना की जानकारी डायल 112 को दी गई. मौके पर पहुंचकर डायल 112 के आरक्षक शिव प्रसाद बघेल, चालक पुनिराम साहू एवं 108 की टीम ने घायलों को इलाज के लिए नवागढ़ के अस्पताल लाकर भर्ती कराया है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Saragaon Arrest : बुजुर्ग दुकानदार से मारपीट, 3 आरोपी गिरफ्तार, मुड़पार गांव का मामला, सारागांव पुलिस की कार्रवाई...

दरअसल, मुड़पार गांव में कोसला गांव निवासी बाइक सवार भानू दास, मीराबाई यादव, रूखमणी और दूसरी बाइक में अमोरा गांव निवासी मोहित राम कश्यप, सीताराम कश्यप, सुमित कश्यप दोनों बाइक की आपस में टक्कर हो गई. इससे दोनों बाइक में सवार लोग गिर गए. इससे 6 लोगों को चोट आई है, जिन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda News : हमर आंगनबाड़ी, हमर अभिमान, आंगनबाड़ी शिक्षिका कॉन्फ्रेंस सम्पन्न, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुआ मंथन

error: Content is protected !!