JanjgirChampa Action : अवैध खनन व परिवहन के मामले में जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई जारी, बड़ी संख्या में खनिज के अवैध परिवहन पर हुई कार्रवाई… पढ़िए…

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त टीम द्वारा आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों का सघन जाँच किया गया। इसी क्रम में अवैध रेत, गिट्टी परिवहन करते पाए जाने पर वाहनो को जप्त कर सुपुर्दगी की कार्रवाई किया गया है।

 



इसके तहत आज तहसील पामगढ़ में एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, टी आई पामगढ़ के द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही कर 3 हाइवा, और 4 ट्रैक्टर अवैध गौण खनिज परिवहन करते हुए जब्ती कर थाने में सुपुर्दगी की कार्रवाई किया गया। इसी प्रकार चाँपा अनुविभाग में कुल 15 ट्रेक्टर पर अवैध रूप से खनन और रेत परिवहन में कार्रवाई की गई। जिसमें चाँपा तहसील में 4,

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

सारागांव तहसील में 4 एवं बम्हनीडीह में 7 ट्रेक्टर पर अवैध रूप से खनन और रेत परिवहन में कार्रवाई की गई तथा संबंधित थानों में सुपुर्दगी की कार्रवाई किया गया है। जांजगीर अनुविभाग अंतर्गत अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर 4 ट्रैक्टर जप्त कर थाना नवागढ़ को सुपुर्द किया गया। अकलतरा अनुविभाग अंतर्गत अवैध रेत/गिट्टी परिवहन करते पाए जाने पर 2 ट्रेलर एवं 5 हाइवा जप्त कर थाना अकलतरा की सुपुर्दगी में दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!