JanjgirChampa Death : तालाब में डूबने से युवक की मौत, जांच में जुटी अकलतरा पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के तरौद गांव के तालाब में डूबने से 35 वर्षीय युवक नरसिंह की मौत हो गई है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और तफ्तीश में जुटी हुई है. नहाने जाने की बात कहकर घर से युवक निकला था, जिसके बाद यह घटना हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक, तरौद गांव निवासी नरसिंह, घर में नहाने जाने की बात कहकर घर से तालाब पहुंचा था. इसके बाद जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन की गई. इस दौरान तालाब के पनघट में युवक का कपड़ा और साबुन पड़ा हुआ था. इसके कुछ देर बाद युवक का शव तालाब में ऊपर आ चुका था. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया है. फिलहाल, तालाब में वह कैसे डूबा, यह स्पष्ट नहीं हो सकी है. PM के बाद पुलिस ने शव को परिजन को सौंप दिया है और मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!