JanjgirChampa Arrest : सट्टा खेलाने वाला व्यक्ति चढ़ा पुलिस के हत्थे, अकलतरा का मामला, मोबाइल और नगदी रकम सहित अन्य सामग्री जब्त

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने सट्टा खेलाने वाले आरोपी संजय साहू को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से मोबाइल और 17 सौ 30 रुपये नगदी रकम सहित अन्य सामग्री को जब्त किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज किया है.



पुलिस को सूचना मिली कि अकलतरा में सट्टा खेलाया जा रहा है. सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी. पुलिस को आता देख सट्टा खेलने वाले भाग निकले और मौके से संजय साहू, पुलिस के हाथ लगा, जो लिखकर सट्टा खेला रहा था. मामले में आरोपी संजय साहू को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी संजय साहू, अकलतरा का रहने वाला है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : कलमी गांव में "गांव चलो-घर चलो" अभियान का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने किया शुभारंभ, कहा, 'शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह भाजपा सरकार की मंशा'

error: Content is protected !!