JanjgirChampa Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 120 लीटर महुआ शराब, एक ट्रैक्टर एवं ट्राली, एयर गन बंदूक जब्त

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले आरोपी सत्येंद्र खूंटे को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी सत्येंद्र खूंटे के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2), 59 के तहत FIR दर्ज किया है. आरोपी सत्येंद्र खूंटे के कब्जे दे 120 लीटर महुआ शराब, एक ट्रैक्टर एवं ट्राली, एक एयर गन बंदूक को जब्त किया है तो 20 क्विंटल महुआ लहान और अन्य केमिकल सामग्री को मौके पर नष्ट किया गया.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa Accident : बुड़ेना गांव में दो बाइक में आमने-सामने हुई भिड़ंत, 4 युवकों को आई चोट, 2 की हालत गंभीर

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि बिलारी गांव निवासी सत्येंद्र खूंटे, भारी मात्रा में महुआ शराब बनाकर बिक्री कर रहा है. इस पुलिस ने मौके पर दबिश और आरोपी सत्येंद्र खूंटे, के कब्जे से महुआ शराब, ट्रैक्टर, एयर गन को जब्त करके महुआ लहान को नष्ट किया गया है और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Good News : बेल्हा की महिलाओं ने मिसाल पेश की, गांव में 'नशाबंदी' की तो महिलाओं की पहल की हो रही जमकर तारीफ...

error: Content is protected !!