JanjgirChampa Big News : पेड़ पर लड़की का शव फांसी पर लटका मिला, पुलिस को दी गई सूचना

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के बिलारी गांव के कंजी नाला के पास पेड़ पर लड़की का शव फांसी पर लटका मिला है. ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है. मृतक लड़की की पहचान नहीं हो सकी है.



दरअसल, सुबह बिलारी गांव के कंजी नाला के पास पेड़ पर फांसी पर लटका हुआ लड़की शव देखा. इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई है. सरपंच और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Big News : शराब के नशे में कपड़े उतारकर ट्रक ड्राइवर ने जमकर उत्पात मचाया, बीच सड़क पर ट्रक को रोककर जमकर तमाशा किया, नवागढ़ क्षेत्र का मामला...

फिलहाल, डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची है. शिवरीनारायण पुलिस की टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की जाएगी. खबर लिखे जाने तक मृतक लड़की की पहचान नहीं हो सकी है.

error: Content is protected !!