JanjgirChampa News : ग्राम लखाली में श्री रामचरित मानस के अखंड पाठ का हुआ आयोजन

जांजगीर-चांपा. ग्राम लखाली में राम जानकी मंदिर के प्रांगण में चन्द्रा मोहल्ला की ओर से श्रीराम चरित्र मानस पाठ का शुभारंभ किया जा रहा है,प्रथम दिवस 30 अक्टूबर को कलश यात्रा के साथ ग्राम को भ्रमण करते हुए नया तालाब से जल भरा गया, यह राम चरित्र मानस महायज्ञ 9 दिवस तक चलेगा ,

 



जिसमे यज्ञाचार्य पंडित कांत तिवारी (सारागांव वाले), पंडित यज्ञा नारायण तिवारी ( लखाली वाले), पंडित सुबोध कांत तिवारी (सारागांव वाले) पाठक के द्वारा विधि विधान के साथ पूजन किया गया। श्री रामचरित मानस के अखंड पाठ लगातार दिन भर तक चलेगा जो की पाठ दोपहर 2-3 बजे तक विश्राम किया जाता है, पूजा, आरती के साथ भगवान की स्तुति किया जाता है. श्रीराम चरित्र मानस यज्ञ 7 नवंबर तक चलेगा,एवम 8 नवम्बर को हवन, सहस्त्रधारा एवम पूर्णाहुति किया जायेगा।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Pratibha Samman : किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 15 अगस्त को, एडिशनल एसपी और एसडीएम समेत अन्य अफसर होंगे अतिथि...

इस यज्ञ में स्थानीय लोगों का संपूर्ण सहयोग मिल रहा है , वही स्थानीय श्रद्धालुओं खूब आनंद के साथ पाठ का रसपान कर रहे है, रात्रि कालीन रामायण एवम राम जी की भक्ति भजन के साथ श्रद्धालुओं खूब आनंद ले रहे है।चन्द्रा मोहल्ला वासियो का कहना है की राम चरित्र मानस यज्ञ इस वर्ष ही तीन वर्ष पूरा किया जा रहा।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज

धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन से ग्राम के लोगों भक्तमय हो गया है, इस अवसर पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष कृष्णोलाल चन्द्रा, सचिव संतोष कुमार चन्द्रा, कोषाध्यक्ष दशाराम चन्द्रा जी ने सभी भक्तो को शुभकामनाएं के साथ आन्नादमयी पाठ शुभारंभ किया.

error: Content is protected !!