मोहम्मद शमी का नहीं पिघला दिल, तो पत्नी हसीन जहां ने बेटी संग शेयर किए वीडियोज, बोलीं- ?…

नई दिल्ली: मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की वर्ल्ड कप 2023 में शानदार परफॉर्म की वजह से लोग उनकी निजी जिंदगी में भी रुचि दिखाने लगे हैं, जिसकी बड़ी वजह उनकी पत्नी और एक्ट्रेस हसीन जहां हैं, जिनसे उनका सालों से विवाद चल रहा है. उन्होंने मोहम्मद शमी के खिलाफ घरेलू हिंसा सहित कुछ गंभीर आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की थी, लेकिन ताजा वीडियोज से जब नेटिजेंस को लगा कि वे मोहम्मद शमी से सांकेतिक तौर पर कुछ कहना चाहती हैं, तो उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

 



 

 

 

 

हसीन जहां ने वीडियो में लता मंगेशकर के गाने ‘मुझे देखकर जरा मुस्कुरा दो’ पर लिप सिंकिंग करते हुए अपने तेवर दिखाए, तो मोहम्मद शमी के फैंस उन पर टूट पड़े. एक यूजर कहता है, ‘अह शमी भाई नहीं पिघलेगा, वह तुमसे खफा है. मुझे पता है कि शमी भाई यह गाना गाकर तुम्हें मनाते थे, पर अब ऐसा नहीं है.’ दूसरा यूजर लिखता है, ‘अब जिंदगीभर मुस्कुराती रहो. उनसे आपने झूठ बोलकर शादी की थी.’

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

 

 

 

 

हसीन जहां ने काफी ट्रोलिंग के बाद बेटी के साथ अपने वीडियोज शेयर किए, तो लोग बोले, ‘आपने शमी भाई के साथ अच्छा नहीं किया था.’ कई लोग कमेंट करके एक्ट्रेस को धोखेबाज बता रहे हैं. एक अन्य यूजर पूछता है, ‘शमी को धोखा देने के बाद अब आपको किससे प्यार है?’

 

 

 

 

क्रिकेटर के एक फैन ने कमेंट किया कि वर्ल्ड कप के बाद पायल घोष हमारी भाभी होंगी. दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहम्मद शमी की शानदार परफॉर्मेंस पर फिदा एक्ट्रेस पायल घोष ने उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया है. रिपोर्ट के अनुसार, जब एक इंटरव्यू में हसीन जहां से पायल घोष के मैरिज प्रपोजल पर कमेंट करने के लिए कहा गया, तो वे इतना ही बोलीं कि सेलेब्स को मैरिज प्रपोजल मिलना बड़ी आम बात है.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

 

 

 

हसीन जहां ने इंटरव्यू में यह भी कहा कि वे जैसे एक अच्छे प्लेयर हैं, अगर इंसान भी अच्छे होते, तो हमारी अच्छी जिंदगी होती. बेटी, पति और मेरी जिंदगी अच्छे से गुजरती. अगर वे सिर्फ अच्छे खिलाड़ी होने के अलावा अच्छे पति और पिता भी होते, तो यह काफी गर्व और सम्मान की बात होती, लेकिन शमी की गलतियों, लालच और गंदे दिमाग की वजह से हम तीनों को इसके बुरे परिणाम झेलने होंगे. हालांकि, वे अपने पैसों के दम पर अपनी निगेटिविटी को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं.’

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!