Road Accident News: लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने एडिशनल एसपी के बेटे को मारी टक्कर, खून से लथपथ पहुंचा अस्‍पताल, दर्दनाक मौत

लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार इलाके में जनेश्वर मिश्र पार्क के बाहर मंगलवार सुबह स्केटिंग करते वक्त एडीशनल एसपी श्वेता श्रीवास्तव के इकलौते बेटे आठ वर्षीय नामिश को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

 



साथ मे मौजूद व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एडीसीपी अली अब्बास ने बताया कि स्केटिंग करने के दौरान हादसा हुआ है। आस पास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। प्रारंभिक जांच सफेद रंग कार दिखी है। उसकी तलाश में टीम को लगाया गया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

जानकारी के मुताबिक नामिश पर्सनल कोच के साथ रोजाना स्केटिंग करने जाता था। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बेटे का खून से लथपथ शव देख मां बदहवास हो गई।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!