Sakti News : हाई प्रोफाइल सीट सक्ती के भाजपा प्रत्याशी डॉ. खिलावन साहू क्षेत्र में डोर-टू-डोर कर रहे जनसंपर्क, लोगों से मांग रहे हैं समर्थन

सक्ती. जिले की हाई प्रोफाइल सीट सक्ती के भाजपा प्रत्याशी डॉ. खिलावन साहू, क्षेत्र में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर रहे है और लोगों से समर्थन मांग रहे हैं.

 



यहां डॉ. खिलावन साहू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनसंपर्क में जनता का जनसमर्थन मिल रहा है. जहां-जहां वे जा रहे हैं, कार्यकताओं और मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है. उन्होंने कहा कि सक्ती के विधायक डॉ. चरण दास महंत का क्षेत्र में आना-जाना नहीं होता है. लोगों से मिलते जुलते नहीं है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

डॉ. खिलावन 2013 में सक्ती विधानसभा की जनता ने आशीर्वाद दिया था. क्षेत्र की जनता ने उनके काम और सक्रियता को देखा है. जनता चाहती है कि जो उनके सुख-दुख साथ रहे, ऐसा विधायक चाहिए. डॉ. खिलावन साहू का कहना है कि जनता को नामदार विधायक नहीं, कामदार विधायक चाहिए.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!