Sakti Big Breaking : कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिली युवती की लाश, गले में है चोट के निशान, हत्या की आशंका, जांच में जुटी बाराद्वार पुलिस

सक्ती. बाराद्वार थाना क्षेत्र के परसदाकला गांव में घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में युवती की लाश मिली. घटना के हालात के लिहाज से हत्या की आशंका जताई जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवती की मौत के कारण का पता चल सकेगा. जब घटना हुई तो युवती घर में अकेली थी. डॉयल 112 को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची है और मामले की जांच में बाराद्वार पुलिस जुटी हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Arrest : महिला नगर सेना का रास्ता रोककर उसके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार कर जान से मारने की धमकी देने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, नवागढ़ थाना क्षेत्र का मामला...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, परसदाकला गांव निवासी बाबूलाल की बेटी प्रियंका साहू की लाश घर के कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिली है. सूचना पर डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद बाराद्वार टीआई समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना की परिस्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवती की मौत के कारण का पता चल सकेगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!