NZ vs SL: Mitchell Santner ने की Daniel Vettori के रिकॉर्ड की बराबरी, 16 साल बाद दोहराया यह कारनामा

नई दिल्ली. मिचेल सैंटनर ने वनडे वर्ल्ड कप के एक संस्करण में न्यूजीलैंड के किसी स्पिनर द्वारा सर्वाधिक विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। सैंटनर, जो वर्तमान में विश्व कप 2023 में लाजवाब प्रदर्शन कर रहे हैं, टूर्नामेंट के अपने अंतिम ग्रुप चरण मैच में श्रीलंका के खिलाफ 2 विकेट लेने के बाद इस उपलब्धि पर पहुंचे। सैंटनर ने डेनियल विटोरी के रिकॉर्ड की बराबरी की है।

 



सैंटनर ने एंजेलो मैथ्यूज और धनंजय डी सिल्वा का विकेट लिए। इन दो विकेटों की मदद से सैंटनर इस वर्ल्ड कप में अभी तक 16 विकेट ले चुके हैं। इसके साथ ही सैंटनर ने पूर्व न्यूजीलैंड के कप्तान डेनियल विटोरी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। विटोरी ने कैरेबियन द्वीप समूह में खेले गए 2007 वर्ल्ड कप में 16 विकेट लिए थे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

सैंटनर दो मुकाबले में नहीं ले सके विकेट

सैंटनर को दो मुकाबले में विकेट नहीं मिले। पूणे में खेले गए साउथ अफ्रीका के खिलाफ और दूसरे पाकिस्तान के खिलाफ। अगर इन दोनों मैच में विटोरी को विकेट मिले होते तो सैंटनर विटोरी को पीछे छोड़ सकते थे। हालांकि, उनके पास अभी मौके आ सकते हैं अगर टीम सेमीफाइनल और फाइनल में क्वालीफाई कर जाए।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

श्रीलंका ने दिया है 172 रन का लक्ष्य

बात करें मैच की तो श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में 171 रन बनाए। कुसल परेरा ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। वहीं, महेश तीक्षणा ने नाबाद 38 रन की पारी खेली। बोल्ट को तीन विकेट मिले, जबकि फॉर्ग्यूसन-सैंटनर और रचिन रवींद्र को 2-2 विकेट मिले।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!