Sakti Big News : एफएसटी टीम ने जांच के दौरान 10 लाख रुपए की लागत के 500 नग क्रिकेट कीट बैग किया जब्त, वैध दस्तावेज नहीं दे सका गोदाम संचालक

सक्ती. आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 की दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में एफएसटी, एसएसटी दल द्वारा जिले में लगातार सघन जाँच की जा रही है। सहायक व्यय प्रेक्षक श्री रवि अग्रवाल ने बताया कि ग्राम सोंठी सक्ती में शिकायत प्राप्त होने पर नाका चौक बिजली ऑफिस के सामने एफएसटी दल क्रमांक 1 के द्वारा मौके पर निरीक्षण एवं जांच किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आकाश चंदेल पिता प्रकाश चंदेल पता प्रकाश चंदल 74 सुभाष मार्ग मुंगेली द्वारा मोहम्मद शमी खान पिता मोहम्मद शरीफ पता नाका चौक बिजली ऑफिस के पास स्थित दुकान (गोदाम) में क्रिकेट किट बैग-500 नग (पर बैग 2 नेट, 3 टेनिस बॉल, 6 स्टम्प, 4 गिल्ली) जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रूपए का समान पाया गया।

 



इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

जप्त समान के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं दिखाए जाने के कारण जप्त कर सुपुर्दनामा तैयार करते हुए आवश्यक कार्रवाई किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती पन्ना ने जिले के गठित सभी एफएसटी, एसएसटी दल को किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाये जाने पर कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!