Sakti News : चंद्रपुर विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव कर रहीं सघन जनसंपर्क, लोगों से मांग रहीं जनसमर्थन

सक्ती. चंद्रपुर विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव लगातार क्षेत्र में सघन जनसंपर्क कर रही हूं और लोगों से समर्थन मांग रही हैं. भाजपा प्रत्याशी ने कहा है कि चंद्रपुर विधानसभा की जनता, भाजपा को जरूर समर्थन देगी.भाजपा प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव ने मीडिया से बात करते हुए यह भी कहा कि उनके द्वारा लगातार जनसंपर्क किया जा रहा रहा है. गांव-गांव जाकर डोर-टु-डोर लोगों से वे मिल रही हैं, जहां लोगों का जनसमर्थन और भाजपा को आशीर्वाद मिल रहा है. उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल से जनता के बीच में हैं, वहीं 5 साल से कांग्रेस की सरकार ने जमीनी स्तर कर कोई कार्य नहीं किया है. जो वादें उन्होंने किए थे, वह भी पूरे नहीं हो पाए हैं.



इसे भी पढ़े -  Raigarh News : कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 14.225 टन उर्वरक जब्त, 4 को नोटिस

संयोगिता सिंह जूदेव ने कहा कि वे लोगों के बीच जा रही हैं तो गांव के लोगों की समस्याओं को जान रही हैं. चंद्रपुर विधानसभा से विजयी होने पर हर गांव में अलग-अलग घोषणा की गई है. गांव की प्रमुख समस्याओं को जमीनी स्तर पर पूरा करने की उन्होंने बात कही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ द्वारा सत्र 2024-25 की मेरिट सूची जारी, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, बनाहिल के 17 विद्यार्थियों ने टॉप-10 में स्थान बनाकर रचा इतिहास...

error: Content is protected !!