Shubman-Sara: हो गया खुलासा शुभमन की हैं ‘सारा’! UAE के प्लेयर ने बताया जल्दी होगी दोनों की शादी

नई दिल्ली. भारत के प्रिंस यानी शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के रिलेशनशिप को लेकर नए-नए खुलासे होते रहते हैं। अब एक और चौकाने वाला खुलासा हुआ है। यूएई के एक प्लेयर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर जल्दी ही शादी करने वाले हैं। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई यह इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।



शुभमन गिल और सचिन तेंदुलकर की लाडली सारा तेंदुलकर अपनी लव लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने तो अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई है लेकिन UAE के प्लेयर चिराग सूरी ने दोनों के रिश्ते पर मुहर लगाते हुए उनकी शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है। चिराग सूरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

चिराग सूरी ने इंटरव्यू में की पुष्टि

इंटरव्यू के दौरान चिराग से पूछा गया कि अगला क्रिकेटर कौन है जो शादी के बंधन में बंध सकता है? इस पर चिराग ने तपाक से कहा कि शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर की होगी। इंटरव्यू के दौरान चिराग सूरी ने कहा कि सारा तेंदुलकर, शुभमन गिल की गर्लफ्रेंड हैं। दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। चिराग के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर हल्ला मचा हुआ है।

इसे भी पढ़े -  7-Seater SUV: जल्द आने वाली हैं ये नई 7-सीटर SUVs, फीचर्स और माइलेज ऐसे की उड़ जाएंगे होश

अभी नहीं हुई है कोई आधिकारिक पुष्टि

बता दें कि सारा और शुभमन गिल एक दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो नहीं करते साथ ही। दोनों की तरफ से अभी से कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि कई मौको पर सारा तेंदुलकर स्टेडियम में मैच देखते हुए देखा गया था। वानखेड़े में भारत के मुकाबले के दौरान सचिन तेंदुलकर के साथ सारा भी मैदान में उपस्थित थीं।

error: Content is protected !!