यहां पाया गया नाग देवता का प्राचीन मंदिर, माया सभ्यता के खजाने से है कनेक्शन! पढ़िए…

मैक्सिको के एक जंगल में एक प्राचीन संरचना की खोज की गई है, जिसे नाग देवताओं से जोड़ा जा रहा है. कहा जा रहा है कि सर्प देवता कुकुलकैन ने हजारों साल पहले एक प्राचीन बस्ती पर शासन किया था और उनका कथित मंदिर अब पाया गया है.

 



 

 

 

यह खोज माया खजाने को दिखाने वाली रेलवे लाइन के हिस्से के रूप में पाई गई है. आर्कियोलॉजिस्ट्स को लगता है कि उन्हें ‘सर्प पंथ’ (Serpent cult) का सबूत मिला है. उन्हें पूरी उम्मीद है कि इससे 1200 साल पुराने माया रहस्यों से पर्दा उठाने में मदद मिलेगी.

 

 

 

 

किसने की है यह खोज?: रिपोर्ट के अनुसार, मैक्सिकन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एंथ्रोपोलॉजी एंड हिस्ट्री (आईएनएएच) के रिसर्चर्स की एक टीम को मेक्सिको के कैंपेचे (Campeche) में एल टाइग्रे साइट पर एक ठंडी गोलाकार संरचना मिली. एल टाइग्रे को लंबे समय से एक प्राचीन माया बस्ती के रूप में जाना जाता है, जिसमें चोंटल (Chontal) या पुटुन (Putun) लोग रहा करते थे, जो कुकुलकैन (Kukulcán) नामक नाग देवता की पूजा करते थे, इसलिए यह माया सभ्यता में एल टाइग्रे (El Tigre) साइट के आध्यात्मिक महत्व को भी दर्शाती है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

कितनी पुरानी हो सकती है यह संरचना?

रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में खोजी गई संरचना 1,000 से 1,200 A.D. के बीच की है और उम्मीद है कि यह कुकुलकैन के पंथ से जुड़ी होगी. यह जगह दो स्तरों (two levels) पर स्थित है और यह एल टाइग्रे में पहले पाई गईं अन्य स्थलों के समान ही है. संभवतः इसके ऊपर एक सपाट छत रही होगी ताकि भगवान की रक्षा की जा सके और उसे स्थान दिया जा सके.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

 

 

 

INAH के प्रमुख डिएगो प्रीतो हर्नांडेज़ (Diego Prieto Hernández) ने कहा कि यह खोज ‘बहुत महत्वपूर्ण’ है. दरअसल, 1575-1576 में चोंटल प्रमुख पैक्सबोलोन माल्डोनाडो और उसके संभावित सर्प पंथ के संबंधों को लेकर एक ‘पैक्सबोलोन माल्डोनाडो पेपर्स’ लिखा गया था, जिसमें इत्जामकनाक (Itzamkanac) नामक एक बस्ती के बारे में बताया गया था और साथ ही उसमें पोस्टक्लासिक माया युग (Postclassic Maya era) के चार मुख्य देवताओं के मंदिरों के बारे में भी लिखा गया था, जिनमें से एक कुकुलकैन नाग देवता का मंदिर था.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!