Upcoming 7 Seater Car 2024 : 7 सीटर कार खरीदने की कर रहे हैं तैयारी, थोड़ा और कर लीजिए सब्र! 2024 में आने वाली हैं ये धांसू गाड़ियां…देखिए

नई दिल्ली. भारतीय बाजार में कई दमदार कारें मौजूद है। अगर आप अपने लिए एक नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आने वाले दिनों में कई गाड़ियां लॉन्च होने वाली है। क्योंकि आज हम आपके लिए 2024 में आने वाली 7 सीटर गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं। चलिए देखते हैं इनमें क्या कुछ खास है और ये कब तक लॉन्च होंगी।



Hyundai Alcazar
Hyundai Alcazar को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। ये कार कई अपडेट फीचर्स के साथ आने वाली है। इसमें पिछले मॉडल के मुकाबले कई कॉस्मेटिक बदलाव होने वाला है। इंटीरियर में लेवल 2 ADAS मिल सकता है। Alcazar को पहले की तरह नए 1.5 लीर पेट्रोल मिल के साथ सेल किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  IAS Anurag Yadav कौन हैं? ज‍िनकी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से हुई बहस

Nissan X-Trail
आपकी जानकारी के लिए बता दें,नई निसान एक्स -ट्रेल ने पिछले साल नई दिल्ली में ही अपनी शुरुआत की थी । इसकी रोड टेस्टिंग कई बार की गई है। ये कार यूरोप में 5 और 7 सीट के ऑप्शन में आती है। ये नई ई पावर रेंज एक्सटेंड तकनीक और एक्स -ट्रेल के माध्यम से मार्केट में आ सकती है।

5-Door Force Gurkha

फोर्स मोटर्स भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च हो सकती है। इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। ये एक ऑफ रोड कार होगी। ये महिंद्रा थार और जिम्नी को टक्कर देगी। ये कार अगले साल कभी भी लॉन्च हो सकती है।

इसे भी पढ़े -  WhatsApp से होगी छप्परफाड़ कमाई! अब चैनल पर कंटेंट डालने के मिलेंगे पैसे, नए फीचर की चल रही टेस्टिंग

5 Door Mahindra Thar
भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी जिम्नी को टक्कर देने के लिए महिंद्रा 5 डोर थार को जल्द ही लॉन्च करेगी। इस एसयूवी का व्हीलबेस काफी लंबा होगा इतना ही नहीं ये 3 डोर वाली थार से कई दमदार फीचर्स से लैस होगी। लेकिन डिजाइन में मामूली बदलाव ही होगा।

Mahindra Bolero Neo Plus

महिंद्रा की एक और गाड़ी मार्केट में अगले साल तक लॉन्च होने वाली है। आने वाले महीनों में बोलेरो नियो प्लस लॉन्च करेगी। इसे TUV300 प्लस का नए वेरिएंट के कई सिंटिग लेआउट में सेल किया जाएगा। यह 2.2L चार-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन से लैस होगी। इसे 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा।

इसे भी पढ़े -  पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी ये क्रिकेट टीम, वनडे और टी20 सीरीज में लेगी हिस्सा; दर्शकों के बिना होंगे मैच!

error: Content is protected !!