देश के टॉप 10 दानवीरों की लिस्ट में कौन पहला? शिव नाडर ने हर दिन दान किए 5.6 करोड़

देश में पिछले फाइनेंशियल ईयर में सबसे ज्यादा दान देने वाले अरबपतियों की लिस्ट आ गई है। इस दौरान 119 अमीरों ने कुल मिलाकर 8,445 करोड़ रुपये का दान दिया जो पिछले साल के मुकाबले 59% और तीन साल पहले की तुलना में 200% ज्यादा है। गुरुवार को जारी एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलैंथ्रोपी लिस्ट 2023 के मुताबिक टॉप 10 दानवीरों ने 5806 करोड़ रुपये दान में दिए जबकि पिछले साल यानी फाइनेंशियल ईयर 2022 में यह रकम 3,034 करोड़ रुपये थी। इंडिया फिलैंथ्रोपी लिस्ट में टॉप पर शिव नाडर हैं, तो निखिल कामथ सबसे कम उम्र के दानवीर बने हैं। आईटी कंपनी HCL के को-फाउंडर 78 साल के शिव नाडर ने अपनी टॉप पोजीशन बरकरार रखी है। नाडर भारत के अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं लेकिन दान देने के मामले में वह नंबर वन हैं।

 



नाडर ने फाइनेंशियल ईयर 2023 में 2,042 करोड़ रुपये का दान दिया। यानी उन्होंने हर दिन 5.6 करोड़ रुपये दान किए। उनके बाद आईटी कंपनी विप्रो के फाउंडर-चेयरमैन अजीम प्रेमजी हैं, जिन्होंने 1,774 करोड़ रुपये का दान दिया। भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने पिछले साल उन्होंने 376 करोड़ रुपये का दान दिया। टॉप 10 में कुमार मंगलम बिड़ला, गौतम अडानी, बजाज, अनिल अग्रवाल, नंदन निलेकणी, साइरस एंड अदार पूनावाला और रोहिणी निलेकणी शामिल हैं। लिस्ट में 119 दानवीरों को शामिल किया गया है, जिन्होंने वित्त वर्ष 2023 में 8,445 करोड़ रुपये का दान दिया। ये पिछले साल की तुलना में 59% अधिक है।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

कौन है सबसे बड़ी महिला दानवीर
देश के टॉप दानवीरों की सूची में इस साल ऑनलाइन ब्रोकिंग फर्म Zerodha के दोनों को-फाउंडर्स नितिन और निखिल कामत भी शामिल हैं। लिस्ट के मुताबिक कामत बंधुओं ने साल 2023 में 110 करोड़ रुपये का दान दिया है। निखिल कामथ, जिन्होंने इस साल अपनी आधी संपत्ति दान करने के लिए द गिविंग प्लेज पर हस्ताक्षर किए थे, इस लिस्ट में सबसे कम उम्र के दानवीर बने हुए हैं। इन्फोसिस को-फाउंडर समेत 25 नए लोग शामिल हुए हैं। इनमें इंफोसिस के को-फाउंडर K दिनेश, भिलोसा इंडस्ट्रीज के रमेशचंद्र टी जैन एंड फैमिली, एक्सेल के प्रशांत प्रकाश और जोहो कॉर्पोरेशन के वेम्बू राधा शामिल हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

एलएंडटी के ए एम नाइक 150 करोड़ रुपये के दान के साथ पेशेवरों में सबसे बड़े दानकर्ता रहे। उन्हें दानदाताओं की सूची में 11वां स्थान मिला। हुरुन इंडिया फिलैंथ्रोपी लिस्ट में सात महिलाएं भी शामिल हैं। पहले नंबर पर रोहिणी नीलेकणी फिलैंथ्रोपीज की फाउंडर रोहिणी नीलेकणि हैं। उन्होंने पिछले फाइनेंशियल ईयर में 170 करोड़ रुपये का दान दिया। वह ओवरऑल लिस्ट में दसवें नंबर पर हैं। रोहिणी के बाद थर्मैक्स की अनु आगा एंड फैमिली हैं। उन्होंने 23 करोड़ रुपये का दान दिया। USV की लीना गांधी तिवारी ने भी पिछले फाइनेंशियल ईयर में 23 करोड़ रुपये का दान दिया।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!