वाह मजा आ गया! कंपनियों ने दिल खोलकर दिया बोनस, कहीं पर कर्मचारियों को दी टाटा पंच तो कहीं पर रॉयल एनफील्ड

दिवाली की अपनी अलग खुशी होती है। सालभर इस त्योहार का हर कोई इंतजार करता है। किसी के लिए दिवाली घर जाने का त्योहार है तो किसी के लिए बोनस मिलने का। तकरीबन एक सप्ताह बाद दिवाली का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। ऐसे में कंपनियों ने कर्मचारियों की खुशियां और भी ज्यादा बढ़ा दी हैं। कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को मिठाई, डाइ फ्रूट इत्यादि चीजें दीं, लेकिन कई ऐसी भी कंपनियां हैं जिनकी खासा चर्चा हो रही है।

 



हरियाणा की एक फार्मा कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बेशकीमती टाटा पंच दी और अब तमिलनाडु की एक कंपनी ने दिवाली बोनस के रूप में रॉयल एनफील्ड बाइक गिफ्ट में दी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

रॉयल एनफील्ड किसी सपने जैसा
बकौल एजेंसी, दिवाली के मौके पर कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को बोनस देना शुरू कर दिया। कई कंपनियां त्योहारी सीजन का जश्न मनाने के लिए अपने कर्मचारियों को मिठाइयां, पटाखे और कपड़े दे रही हैं। हालांकि, नीलगिरी जिले के कोटागिरी शहर में एक चाय बागान ने अपने कर्मचारियों को दिवाली के मौके पर रॉयल एनफील्ड तोहफे में दी। ऐसे में कर्मचारियों ने कंपनी का शुक्रिया अदा किया।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

कर्मचारियों को मिली टाटा पंच
हरियाणा के पंचकूला में स्थित मिट्स फार्मा कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिवाली बोनस के रूप में टाटा पंच कार दी। मिट्स फार्मा के मालिक एमके भाटिया ने 12 कर्मचारियों को कार की चाबी सौंपी। इनमें कंपनी के चपरासी मोहित भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

Related posts:

error: Content is protected !!