Crocodile : तालाब के पास खुले में घूमते 3 फीट का मगरमच्छ मिला, क्रोकोडायल पार्क में शिफ्ट किया गया

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव के पथरहा तालाब के पास खुले में घूमते 3 फीट का मगरमच्छ मिला है. इस मगरमच्छ को छ्ग के पहले क्रोकोडायल पार्क कोटमीसोनार में शिफ्ट किया गया है.

 



आपको बता दें, कोटमीसोनार के तालाबों में मगरमच्छ फैले हुए थे, जिसे 2005 में पार्क बनाकर शिफ्ट किया गया था. फिर भी कोटमीसोनार गांव के तालाब और बांध में अब भी मगरमच्छ मिल जाते हैं. कोटमीसोनार की गलियों या दूसरे क्षेत्रों में आए दिन मगरमच्छ और उसके बच्चे मिलते रहते हैं, जिसे क्रोकोडायल पार्क में शिफ्ट कर दिया जाता है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चक्रवात और बारिश को देखते हुए कल 30 अक्टूबर को भी जिले के स्कूल बंद रहेंगे, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!