Accused Arrest : इंस्टाग्राम में अश्लील गाली-गलौज एवं फ़ोटो पोस्ट करने का मामला, पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने इंस्टाग्राम में अश्लील गाली-गलौज एवं फ़ोटो पोस्ट करने वाले 22 वर्षीय आरोपी हरीश कश्यप को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 ( ख ) के तहत FIR दर्ज किया है. आरोपी हरीश कश्यप, खैरताल गांव का रहने वाला है.

 



पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपनी बहन को स्कूल छोड़ने जाता था. इस दौरान हरीश कश्यप से उसकी पहचान हुई और आपस में दोनों बातचीत करते थे. इसी बीच पीड़िता कहीं भी आती जाती तो आरोपी उसे जाने के लिए मना करता था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Big News : दल्हापहाड़ के नागपंचमी मेले में नशे का सामान लेकर पहुंचे युवा, पुलिस ने घण्टों बिठाए रखा, 55 सौ कड़े, गांजा और शराब जब्त, कई युवकों से चाकू बरामद...

इस दौरान दोनों के बीच इस साल से बातचीत बंद थी. तब आरोपी हरीश कश्यप के द्वारा इंस्टाग्राम में अश्लील गाली-गलौज कर फ़ोटो पोस्ट किया गया.

मामले में नवागढ़ पुलिस ने खैरताल गांव से आरोपी हरीश कश्यप को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : स्वतंत्रता दिवस पर किसान स्कूल में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा किसान स्कूल, BSF जवान ने किया ध्वजारोहण...

Related posts:

error: Content is protected !!