Action : अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर 05 वाहन जब्त, अवैध खनन व परिवहन के मामले में प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई

जांजगीर-चांपा. खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल द्वारा नवापारा, बम्हनीडीह एवं पीथमपुर क्षेत्र में खनिजों के अवैध अवैध उत्खनन, परिवहन करने वाले वाहनों व अवैध भण्डारण करने वाले स्थलों का औचक जांच की गई.



जांजगीर तहसील अंतर्गत ग्राम नवापारा में रात्रि में जांच के दौरान 01 चेन माउन्टेन मशीन को खनिज रेत का अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर जब्त कर अवैध उत्खनन का प्रकरण दर्ज किया गया. साथ ही अवैध परिवहन करने वाले खनिज रेत के 04 प्रकरण (02 ट्रैक्टर, 02 हाईवा) दर्ज किया गया. इस प्रकार जिले में खनिजो के अवैध परिवहन / उत्खनन करने वाले कुल 05 वाहनो को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया जाकर खनिज नियमो के तहत कार्रवाई की जाएगी समस्त वाहनो को पुलिस अभिरक्षा मे रखा गया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : दो दिनी अरपा बचाओ अभियान यात्रा 11 अप्रेल से, अरपा व सहायक नदियों को बचाने 20 वर्ष से बिलासा कला मंच द्वारा किया जा रहा प्रयास...

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन,भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जाँच किया जा रहा है। अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओ के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : कलेक्टर के निर्देश पर अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर अवैध रेत नदी में वापस डलवाई गई, 2 हाईवा वाहन जब्त...

error: Content is protected !!