JanjgirChampa Big Accident : दो बाइक में जबरदस्त टक्कर, 2 बाइक सवार की हुई मौत, हादसे में अन्य 3 लोग घायल, तीनों घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र के मेऊभाठा में दो बाइक में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे में दोनों बाइक को चला रहे 2 शख्स की मौत हो गई, वहीं दोनों बाइक में सवार अन्य 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हैं, जिन्हें बिलासपुर रेफर किया गया. 3 घायलों में 1 महिला और 2 युवक हैं. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



जानकारी के मुताबिक, अकलतरा क्षेत्र के खिसोरा गांव में रहने वाले करण कोसले और उसके 2 साथी बाइक से गिरौदपुरी गए थे. वे वापस अपने गांव लौट रहे थे और वे पामगढ़ क्षेत्र के मेऊभाठा पहुंचे थे कि बलौदा क्षेत्र के बुड़गहन गांव से शिवरीनारायण की ओर बाइक से जा रहे मनोज सांडे और उसकी पत्नी सामने से आ रही बाइक से टकरा गई.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

घटना में 1 युवक की पामगढ़ अस्पताल में मौत हो गई तो दूसरे ने बिलासपुर ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया. गम्भीर रूप से घायल महिला और दूसरी बाइक में सवार 2 युवकों को बिलासपुर रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!