Attack Arrest : युवक पर टांगी से प्राणघातक हमला करने का मामला, 2 आरोपी गिरफ्तार 1 फरार, बाराद्वार पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने युवक पर टांगी से प्राणघातक हमला करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, वहीं मामले का 1 अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बाराद्वार के युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बाराद्वार के जिला सहकारी बैंक के पास मनीष चौरसिया, नारायण उर्फ राजकुमार यादव और धनीराम मारकंडे खड़े थे, तभी मुक्ताराजा निवासी राहुल गोंड़ उर्फ इल्ली पटाखा फोड़ रहा था, जिससे कंकड़ छिटककर धनीराम मारकंडे को लगी. इस पर धनीराम मारकंडे द्वारा पटाखा फोड़ने से मना करने पर राहुल गोंड़, उससे विवाद करने लगा.

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : पटवारी हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश में हड़ताली पटवारियों को अब तक 3912 कारण बताओ नोटिस जारी, 141 पटवारी निलंबित, 95 का तबादला, 336 के खिलाफ सख्त कार्रवाई...देखिए पूरी सूची...

इसके बाद बाराद्वार के मंगल भवन के पास धनीराम गार्डन में बैठा था, तभी राहुल गोंड़ उर्फ इल्ली, गौतम महंत और एक अन्य लड़का बाइक में वहां आए, फिर गौतम महंत ने धनीराम मारकंडे के सिर पर टांगी से प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई, वहीं मनीष चौरसिया के द्वारा बीच-बचाव करने पर राहुल गोंड़ उर्फ इल्ली के द्वारा ईंट के टुकड़े से मारा गया, जिससे उसे भी चोट आई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Accident Death : स्कूटी और लूना में हुई टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत, पामगढ़ में हुआ हादसा

रिपोर्ट पर पुलिस ने बदमाशों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 307, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था और आज दो आरोपी गौतम दास महंत और राहुल गोंड़ उर्फ इल्ली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, वहीं मामले का एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Loot : घर में अकेली थी महिला, 2 बदमाश पहुंचे और लूट ले गए जेवरात, नगद... मौके पर पहुंचे SP और ASP, बेखौफ हुए बदमाश, दिनदहाड़े की लूट की वारदात...

Related posts:

error: Content is protected !!