Big News : राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर की छत का प्लास्टर गिरा, …तब हो सकती थी बड़ी घटना…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा स्थित राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर की छत का प्लास्टर गिर गया. राहत की बात रही, जब छत का प्लास्टर गिरा, तब कमरे में कोई नहीं था. बीआरसी भवन को बने हुए काफी साल हो गए हैं और भवन जर्जर हो गया है, जिसकी वजह से छत का प्लास्टर गिरा है. इस बार तो हादसा टल गया है, लेकिन छत की मरम्मत नहीं की गई तो कभी भी बड़ी घटना हो सकती है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

घटना को लेकर अकलतरा के बीआरसी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि भवन जर्जर है. छत का प्लास्टर गिरा है. छत की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा गया था और आचार संहिता की वजह से मरम्मत नहीं हो पाई थी. जल्द ही छत की मरम्मत कराई जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

Related posts:

error: Content is protected !!