JanjgirChampa Big News : प्रायमरी स्कूल के जर्जर भवन को तोड़ते वक्त हुआ हादसा, जर्जर भवन की छत गिरने से 2 लोग दबे, गम्भीर हालत में दोनों को बिलासपुर रेफर किया गया

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के जावलपुर गांव में प्रायमरी स्कूल के जर्जर भवन को तोड़ते वक्त छत गिर गई. हादसे में 2 लोग मलबे में दब गए. सूचना के बाद डायल 112 की टीम पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे दोनों लोगों को बाहर निकाला. इसके बाद दोनों घायलों को बलौदा के अस्पताल ले जाया गया, जहां से गम्भीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

दरअसल, महुदा गांव के रहने वाले सुनील देवार और रविशंकर निर्मलकर के द्वारा जावलपुर गांव के प्रायमरी स्कूल के जर्जर भवन को तोड़ा जा रहा था. इस दौरान छत भरभराकर गिर गई और मलबे में दोनों दब गए.

हादसे की सूचना के बाद डायल 112 की टीम पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर बलौदा अस्पताल पहुंचाया था, जहां दोनों की गम्भीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर किया गया है. हादसे के बाद कई सवाल उठ रहे हैं कि क्या सुरक्षा का बिना ध्यान रखे, जर्जर स्कूल भवन को तोड़ा जा रहा था ?

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!