CHHATTISGARH BREAKING: मिट्टी धंसने से हुआ बड़ा हादसा, महिलाएं समेत चार की मौत, जांच में जुटी पुलिस, मौके पर जुटी भीड़.

मनेंद्रगढ़: मनेंद्रगढ़ से एक बड़ी खबर आ रही है। मिट्टी धंसने से चार लोगों की मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ, जब मिट्टी खुदाई के दौरान सुरंग भरभराकर ढह गया। घटना मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत बंजारीडांड के मौहारी पारा के लोहरिया नदी के करीब की बतायी जा रही है। पुलिस लगातार मौके पर रेस्क्यू आपरेशन चला रही है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक गांव के लोग नदी किनारे मिट्टी खुदाई का काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक से मिट्टी धंस गई और ये हादसा हो गया।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

 

 

मिट्टी के नीचे दबे शव को निकाला जा चुका है। पुलिस मौके पर मौजूद है। घटना खडगवा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गवां विकासखण्ड स्थित बंजारीडांड में हुए हादसे में मृतकजनों के प्रति शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि बंजारीडांड के मौहारी पारा रोड लोहरिया नदी में छुही मिट्टी की खुदाई का काम चल रहा था। इसमें मिट्टी धसकने से चार मजदूरों की मौत हो गई। घटना स्थल में रेस्क्यू कार्य अब भी जारी है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

Related posts:

error: Content is protected !!