Champa Fraud Arrest : नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले महिला सहित 2 फरार आरोपी को चांपा पुलिस ने मनेद्रगढ़ से किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने रेल्वे और बिजली विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने वाले फरार आरोपी महिला और पुरुष के खिलाफ IPC की धारा 420, 467, 468, 471, 120बी, 201 और 34 के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



चांपा पुलिस के मुताबिक, रमेश कुमार मन्नेवार ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी योगेश कुमार रजक और उर्मिया रजक के द्वारा पीड़ित को रेल्वे, बिजली विभाग में नौकरी लगाने के नाम से लाखों रुपए ठगी की है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में जीवन कौशल एवं प्राथमिक उपचार पर कार्यशाला आयोजित

मामले के पुलिस ने लाखों रुपए की ठगी करने वाले आरोपी योगेश कुमार रजक और उर्मिला रजक को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh : शासकीय स्कूल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास : कलेक्टर, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आयोजित, खरौद के हायर सेकेंडरी, मिडिल स्कूल और प्रायमरी स्कूल के प्रतिभावान 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

Related posts:

error: Content is protected !!