Sakti Arrest : जुआ खेलने वाले 3 जुआरी को मालखरौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार, जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने डोंगिया गांव से खड़खड़िया जुआ खेलने वाले 3 जुआरी को गिरफ्तार किया है और तीनों जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

 



मालखरौदा पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोगों के द्वारा खड़खडिया जुआ खेला जा रहा है, इसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और जुआरी भुनेश्वर राठिया, मोहन लाल केंवट और आनंद कुमार केंवट को गिरफ्तार किया है. तीनों जुआरिओ के कब्जे से 12 हजार 400 रूपये और 6 नग पाशा बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Dhamtari Police Transfer News : 1 SI, 3 ASI समेत 14 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने किया बड़ा फेरबदल...देखिए पूरी सूची...

पुलिस ने जुआरी भुनेश्वर राठिया, मोहन लाल केंवट और आनंद कुमार केंवट के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 3, 2 के तहत कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Murder Arrest : उधारी रकम के विवाद में सिर पर पत्थर पटककर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार, तलाश में जुटी सिटी कोतवाली पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!