Champa Thief : चांपा के घर में हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के ब्राह्मणपारा के घर में दरवाजे का ताला तोड़कर घर की सामग्री की चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



चांपा पुलिस के मुताबिक, केदारनाथ मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उसके जीजा रूपेंद्र कुमार पांडेय घर में ताला लगाकर तीर्थ यात्रा गया हुआ है. मोहल्लेवासियों ने केदारनाथ मिश्रा को बताया कि रूपेंद्र कुमार पांडेय के घर में चोरी हुई है, तभी केदारनाथ मिश्रा उनके घर गया तो देखा कि दरवाजे में लगा ताला टूटा था और घर अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी आलमारी खुली हुई थी. सामान बिखरा हुआ था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baheradih News : धान की फसल पर बेमौसम बारिश का कहर, किसानों को झेलना पड़ रहा दोहरा नुकसान

इसके बाद केदारनाथ मिश्रा ने उनके जीजा रूपेंद्र कुमार पांडेय को फोन से पूछा तो बताया कि आलमारी में सोने-चांदी के जेवरात और 1 हजार 600 रुपए रखा हुआ था, जिसे किसी अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी करके ले गया है.

इसे भी पढ़े -  Surajpur Police Transfer : 8 TI, 2 SI और 1 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380 और 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है

error: Content is protected !!